फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The reason for the jam being parked vehicles on the main roads for months, the police is unable to take action

मुख्य मार्गों में महीनों पार्क वाहन बन रहे जाम का कारण , पुलिस नहीं कर पा रही कारवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The reason for the jam being parked vehicles on the main roads for months, the police is unable to take action
नैनीताल में सड़कों के किनारे वाहन वालों का कब्जा
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया सुगम यातायात अभियान, मगर हुआ फेल
नैनीताल। नैनीताल में कई महीनों से सुगम यातायात अभियान चलाया जा रहा था। इसके चलते नैनीताल क्षेत्र में सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को हटाने की बात कही गई थी लेकिन अब तक सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को पुलिस नहीं हटा पाई। इसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन रही है।
कुछ समय पहले शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर सुगम यातायात अभियान चलाया गया था। इसके चलते पुलिस ने सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटवा दिया था और कई वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई लेकिन कुछ समय बाद व्यवस्था नहीं टिक सकी।
विज्ञापन

इस समय तल्लीताल धर्मशाला से जेल तक, सूखाताल से बारापत्थर तक सड़क किनारे वाहन अवैध तरीके से खड़े होने लगे हैं। वहीं शहर के अंदरूनी मार्गों बिड़ला मार्ग, जू रोड, कलक्ट्रेट रोड सभी जगह लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर रहे हैं। इसके चलते कई बार जाम की समस्या बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि पुलिस यातायात व्यवस्थाओं को ठीक करने व लंबे समय से सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाने के लिए अभियान चलाएगी। जल्द ही चिह्नित जगहों से वाहनों को हटवाया जाएगा। संवाद
फोटो संख्या- 02 एनटीएल 12 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed