फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The rate of mineral wreak chaos

खनिज के रेट को लेकर बरपा हंगामा

Tue, 24 Mar 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 24 Mar 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
The rate of mineral wreak chaos
खनिज रेट को लेकर सोमवार को गौला संघर्ष समिति के बैनर तले डंपर स्वामियों ने मोर्चा खोल दिया। डंपर स्वामियों ने बाईपास पर उपखनिज से भरे करीब 1600 वाहनों के साथ सांकेतिक जाम लगाने के साथ जमकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर डंपर स्वामी माने। मामले के हल को स्टोन क्रशर स्वामी और डंपर स्वामियों के बीच समझौता वार्ता की कोशिश शुरू हुई है।
विज्ञापन


 समिति के पम्मी सैफी का कहना था कि पहले खनिज का रेट स्टोन क्रशर स्वामियों ने 19 रुपए प्रति क्विंटल तय किया था। बाद में रेट घटाकर 17 रुपए कर दिया गया। इस पर भी डंपर स्वामी यह सोचकर चुप रहे कि स्टोन क्रशरों को हाल में परेशानी का सामना करना पड़ा था। पर अब रेट को 16 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 अरशद अयूब ने कहा कि इस रेट के चलते डंपर स्वामियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। रेहान अंसारी ने कहा कि मजबूर होकर प्रदर्शन और जाम लगाने का कदम उठाना पड़ा है। इधर, प्रदर्शन के चलते बाईपास पर सैकड़ों वाहनों के खड़े होने से जाम जैसी स्थिति हो गई। प्रदर्शनकारियों ने शाम करीब पांच बजे तक प्रदर्शन करने के साथ मांग को लेकर आवाज बुलंद की। समिति से जुड़े लोगों के अनुसार बाद में एसडीएम ने रेट को लेकर स्टोन क्रशर स्वामियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता मंगलवार को कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया और डंपरों का खनिज स्टोन क्रशर में गिराया। इस दौरान मनोज मठपाल, अरशद अयूब, साबिर मिकरानी, पृथ्वी पाठक, पप्पू सैफी, शमी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed