फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The problems of the people of the disaster affected villages are being asked from the control room in nainital

Nainital: हेलो...आपके गांव में सब ठीक है, कंट्रोल रूम से पूछी जा रहीं आपदा प्रभावित गांवों के लोगों की परेशानी

Thu, 17 Jul 2025 10:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 17 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

नैनीताल कलेक्ट्रेट में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम से आपदा प्रभावित गांवों में फोन कर वहां के ग्रामीणों का हाल जाना जा रहा है। यहां से करीब 10 से 12 गांवों में फोन कर रोज वहां के बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं के प्रसव की तारीख की जानकारी ली जा रही है। 

विज्ञापन
The problems of the people of the disaster affected villages are being asked from the control room in nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल कलेक्ट्रेट में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम से आपदा प्रभावित गांवों में फोन कर वहां के ग्रामीणों का हाल जाना जा रहा है। यहां से करीब 10 से 12 गांवों में फोन कर रोज वहां के बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं के प्रसव की तारीख, गांव में आपदा के दौरान क्षति और बंद सड़कों की जानकारी ली जा रही है। एक जुलाई से व्यवस्था शुरू होने के बाद 150 से अधिक ग्रामीणों से संपर्क किया गया है। यहां से फोन कॉल पर कई ग्रामीणों ने समस्याएं बताईं। इन समस्याओं का प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर निराकरण भी कर रहा है।

विज्ञापन

केस एक
तहसील कैंचीधाम के ताड़ीखेत गांव में चार जुलाई को कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया। यहां की रोशनी आर्या से गांव में बीमार, बंद सड़कों और गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी ली गई। हालांकि वहां सब सामान्य मिला।

विज्ञापन

केस दो
तहसील धारी के जलना गांव में पांच जुलाई को कंट्रोल रूम प्रभारी कमल सिंह ने फोन कर ग्रामीण विनोद कुमार से वार्ता की। विनोद कुमार ने बताया बारिश से गांव की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
बेतालघाट के सूखा गांव में यहां की विमला देवी से कंट्रोल रूम से फोन कॉल पर संपर्क किया गया। इस पर बताया गया कि गांव में एक गर्भवती महिला है। इस पर महिला की संभावित प्रसव की तारीख नोट की गई जिससे महिला को समय से पहले अस्पताल पहुंचाया जा सके।

पहले लोग देते थे सूूचना
पहले लोग आपदा कंट्रोल रूम में नुकसान की सूचना देते थे लेकिन आपात स्थिति से निपटने के लिए डीएम वंदना ने यह प्रयास शुरू कराया है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे तीन शिफ्टों में दो-दो कर्मचारी तैनात रहते हैं।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं पूछी जा रही हैं। इससे आपात स्थिति में गांवों में मदद पहुंचाने में आसानी होगी। रास्ता बंद होने पर गर्भवती को समय से पहले अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा सकता है। वंदना सिंह, डीएम नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed