फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The price of potatoes, onions and tomatoes spoils the taste of food.

Nainital News: आलू, प्याज, टमाटर के दाम ने खाने का स्वाद बिगाड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
The price of potatoes, onions and tomatoes spoils the taste of food.
हल्द्वानी। आलू, प्याज, टमाटर आदि सब्जियों से लेकर फलों के दाम इस बीच काफी बढ़ गए हैं। हाल में 15 रुपये किलो बिक रहा टमाटर अब 50 रुपये किलो पहुंच गया है। आलू 20 से 25 और प्याज भी 20 से 35 तक पहुंच गया है। वहीं, 120 वाला सेब 160, 100 रुपये किलो वाला अनार 150 रुपये प्रतिकिलो से ज्यादा में बिक रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर आलू और टमाटर का सीजन नहीं है लेकिन प्याज तैयार हो गया है। मंडी में इस समय अहमदाबाद और रामपुर से टमाटर आ रहा है। यूपी के संभल से आलू आ रहा है। किसान जोगेंद्र ने बताया कि उन्होंने गौलापार में पांच से छह बीघे में प्याज बोई है। करीब 15 दिन बाद इसे खोदेंगे। गौलापार के किसान नरेंद्र सिंह का कहना है कि बाहर से आवक के कारण बाजार में दाम बढ़े हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आलू और टमाटर की फसल तैयार हो रही है।
विज्ञापन


फल-सब्जियों के दाम
सब्जी - मंडी के अंदर - मंडी से बाहर
आलू- - 18-20 - 25
प्याज - 15-22 - 35
लौकी - 10 - 25
भिंडी - 30-40 - 60
मटर - 50-52 - 70
टमाटर - 26-30 - 50
फूलगोभी - 15-20 - 40
रेट रुपये प्रतिकिलो में

सेब - 60-80 - 160- 260
अंगूर - 50-60 - 100-120
अमरुद - 60-80 - 110
संतरा - 80 - 100
अनार - 80-100 - 160
आम - 70-80 - 160
तरबूज - 10-15 - 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed