{"_id":"6907bcde9302bcc13408d8ba","slug":"the-president-will-taste-kumaoni-gaderi-fenugreek-vegetable-horse-gram-dal-and-prawn-kheer-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-119831-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राष्ट्रपति कुमाऊंनी गडेरी, मेथी की सब्जी, गहत की दाल और झिंगोरे की खीर का लेंगी स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राष्ट्रपति कुमाऊंनी गडेरी, मेथी की सब्जी, गहत की दाल और झिंगोरे की खीर का लेंगी स्वाद
विज्ञापन
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को देखते हुए जहां जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से उनके खान-पान के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। अन्य व्यंजनों के साथ कुमाऊंनी व्यंजनों को विशेष स्थान दिया गया है। उनके नाश्ते में सूजी से बने पुए शामिल हैं तो स्वीट डिश में झिंगोरे की खीर व अल्मोड़ा की प्रसिद्ध सिंगौड़ी शामिल रहेगी।
राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति को खाने में कुमाऊं की प्रसिद्ध गहत की दाल, पहाड़ी गडेरी, मेथी की सब्जी, पारंपरिक कुमाऊंनी खीरे का रायता, पुदीने की चटनी, मल्टीग्रेन आटे की रोटी, पहाड़ी मडुवे की रोटी को शामिल किया गया है। स्वीट डिश के रूप में झिंगोरे की खीर और अल्मोड़ा की खीम सिंह मोहन सिंह की प्रसिद्ध सिंगौड़ी को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा नाश्ते आदि में कुमाऊं के विभिन्न पर्व आदि पर बनने वाले पुए व उड़द की दाल से बनने वाले बड़े भी जायका बढ़ाएंगे। भोजन में चावल, अरहर की दाल समेत अन्य व्यंजन भी रहेंगे। केएमवीएन से जुड़े अधिकारी व कार्मिकों का कहना है कि उनके खान-पान में कुमाऊंनी व्यंजनों को विशेष तरजीह दी गई है। निगम की ओर से उनके तथा अतिथियों के सत्कार के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।