फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The preparations for the spring festival full, fair tomorrow

वसंतोत्सव पर्व की तैयारियां पूर्ण, कल से मेला

Tue, 09 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Tue, 09 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन

 प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपड़ाव की ओर से आयोजित वसंतोत्सव पर्व 10 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी को संपन्न होगा। उत्सव के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। साथ ही कलाकारों को आमंत्रण भेज दिया गया है।

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष कमल बेलवाल ने बताया 10 फरवरी को स्कूली बच्चों के लिये प्रात: 11 बजे से सामान्य ज्ञान, चित्रकला प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे से महिलाओं के लिये ऐंपण प्रतियोगिता की जाएगी। 11 फरवरी को सांस्कृतिक जुलूस एवं झांकी प्रतियोगिता, 12, 13 फरवरी को सांस्कृतिक प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये, तृतीय को 11 हजार रुपये के अलावा सांस्कृतिक जुलूस के प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार, तृतीय को दो हजार रुपये दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय झांकी, ऐंपण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पर्व की तैयारियों के लिये गिरीश चंद्र मठपाल, चंदन कोटनाल, हरिमोहन सिंह लटवाल, दिनेश चंद्र सत्यवली, प्रकाश चंद्र पांडे, नीरज जोशी, भारत सिंह नेगी, बालम सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed