फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The preparations for the Olympics are going in the right direction: Gurmeet

सही दिशा में चल रही है ओलंपिक की तैयारियां: गुरमीत

Mon, 21 Mar 2016 01:09 AM IST
हिमांशु जोशी/हल्द्वानी
हिमांशु जोशी/हल्द्वानी Updated Mon, 21 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
The preparations for the Olympics are going in the right direction: Gurmeet
एथलीट - फोटो : अमर उजाला
‘एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद लग रहा है कि ओलंपिक की तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं। ओलंपिक से ठीक पहले एशियन चैंपियनशिप और फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप से हमें ओलंपिक तक अपना वीक प्वाइंट और स्ट्रांग प्वाइंट के बारे में पता चल जाएगा।’ रविवार को बन्नाखेड़ा (बाजपुर) निवासी गुरमीत सिंह ने 20 किमी वॉक रेस (व्यक्तिगत) में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग निकाली है। 
विज्ञापन


रविवार को नॉमी (जापान) से फोन पर बातचीत में ओलंपियन गुरमीत ने बताया कि उन्होंने 1:20:29 सेकेंड में अपनी रेस पूरी कर गोल्ड जीता। दूसरा स्थान पर जापान और तीसरा स्थान पर कजाकिस्तान रहा।
विज्ञापन


इससे पहले जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 1:21:24 सेकेंड की टाइमिंग निकाली थी, जो उनकी बेस्ट टाइमिंग थी। उन्होंने कहा कि नॉमी सिटी हमेशा से ही उनके लिए लकी रहा है, इससे पहले भी उन्होंने इस शहर में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। गुरमीत ने अपनी सफलता का श्रेय पत्नी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपमाला और दो साल की बेटी को दिया। उन्होंने कहा कि इस पदक के पीछे उनकी पत्नी की मेहनत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सेकेंड से बचा नेशनल रिकार्ड : मनीष 
हल्द्वानी। चमोली निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष रावत ने नॉमी (जापान) में आयोजित रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। मनीष ने प्रतियोगिता में 1:20:26 सेकेंड की टाइमिंग निकालकर यह मेडल जीता। यह उनकी सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत टाइमिंग है। मनीष ने बताया कि पांच सेकेंड से वह केटी इरफान का नेशनल रिकार्ड तोड़ने से रह गए। यह रिकार्ड उन्होंने लंदन ओलंपिक में बनाया था। 25 वर्षीय मनीष रियो ओलंपिक के लिए भारत की ओर से क्वालीफाई कर चुके हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed