फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The post-mortem of a student studying in a private educational institute in Bhimtal was conducted

Haldwani News: रैगिंग के वीडियो के साथ दुनिया के लिए सवाल छोड़ गई वाश्वी, फंदे से लटका मिला था शव

Fri, 01 Aug 2025 12:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Aug 2025 12:03 PM IST
सार

भीमताल के निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत लखनऊ निवासी बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वाश्वी तोमर के शव का बृहस्पतिवार को वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन
The post-mortem of a student studying in a private educational institute in Bhimtal was conducted
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमताल के निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत लखनऊ निवासी बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वाश्वी तोमर के शव का बृहस्पतिवार को वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस में छात्रा के पिता राम कृष्ण सिंह तोमर ने मौत पर सवाल उठाया है। कहा कि बेटी के साथ रैगिंग हुई थी। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बेटी के मौत की सूचना देर से दी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

बुधवार को वाश्वी (18) का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ के थाना मड़ियांव अंतर्गत वेदनाथपुरम निवासी उसके पिता राम कृष्ण सिंह तोमर ने बताया कि काॅलेज के प्रथम वर्ष की छात्रा उनकी बेटी की रूम पार्टनर थी। वाश्वी ने उन्हें बताया था कि एक सीनियर ने कमरे में आकर उसकी रैगिंग की थी। बेटी ने विरोध भी किया और इसकी वीडियो भी बनाई थी। उसने रैगिंग का वीडियो उन्हें भी भेजा था।

विज्ञापन

मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती
राम कृष्ण सिंह तोमर ने कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। वह रोज सुबह सवा नौ बजे क्लास अटेंड करती थी और दोपहर एक बजे लंच कर दो बजे तक कमरे में आ जाती थी। कॉलेज की ओर से उन्हें शाम सवा पांच बजे के बाद फोन करके जल्दी आने के लिए कहा गया। बोला कि वार्डन ने उन्हें बुलाया है। सही बात नहीं बताई गई। वह अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर लखनऊ रवाना हो गए। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के सवाल

पुलिस के पहुंचने से पहले उनकी बेटी के शव को फंदे से क्यों उतारा गया?

यदि दो से तीन बजे के बीच घटना पता चली तो शाम सवा पांच बजे के बाद क्यों बताया गया?

संस्थान की वार्डन ने उनसे मुलाकात क्यों नहीं की?

बेटी से वीडियो की बात वार्डन को बताने के लिए भी कहा था। क्या वार्डन को वीडियो दिखाई गई?

पिता ने जो भी सवाल उठाया हैं, उन सभी बिंदू पर पुलिस गहनता से जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके जरिये मौत का सही कारण सामने आएगा। अभी तक की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है लेकिन पुलिस निष्पक्षता के साथ जांच को आगे बढ़ाएगी। - डाॅ. जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed