फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The population of two and a half million remained in the dark

अंधेरे में रही ढाई लाख की आबादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The population of two and a half million remained in the dark
हल्द्वानी में शाम के समय चली धुल भरी आंधी। अमर उजाला
हल्द्वानी। चार महीने बाद मौसम के एकाएक करवट बदलने से जहां हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत पाई वहीं बिजली और पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। शहर के तमाम इलाकों की बिजली गुल होने से करीब ढाई लाख की आबादी को अंधकार में रहना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम आंधी तूफान और बूंदाबांदी के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने, टहनियां गिरने से कई सबस्टेशन ब्रेक डाउन में आ गए। जिस वजह से तमाम इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ऊर्जा निगम टाउन डिविजन के ईई डीएस बिष्ट ने बताया कि गौलापार, काठगोदाम सबस्टेशन ब्रेक डाउन में आ गए। बरेली रोड, तल्ली हल्द्वानी फीडर भी बिजली लाइनों में पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण डिविजन के ईई डीडी पांगती ने बताया कि लालकुआं, फूलचौड़, फुटकुआं सबस्टेशनों के ब्रेक डाउन में आने से सप्लाई बाधित हो गई। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। बिजली गुल होने से जहां लोगों को दिक्कतें हुईं, वहीं प्रभावित इलाकों में नलकूपों का संचालन बंद होने से लोगों को पेयजल समस्या भी झेलनी पड़ी। डीडी पांगती ने बताया कि देवलचौड़, जजफार्म आदि इलाकों में भी सप्लाई ठप हो गई। अभी बिजली विभाग को हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को क्षति का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed