फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The population of 25 thousand is disturbed due to the failure of tubewells

नलकूपों के खराब होने से 25 हजार की आबादी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
The population of 25 thousand is disturbed due to the failure of tubewells
हल्द्वानी। शहर के पांच नलकूपों के खराब होने से करीब 25 हजार की आबादी पेयजल किल्लत से परेशान है। जलसंस्थान प्रभावितों को टैंकरों से भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

विभागों के गंभीरता से नहीं लेने पर नलकूपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के भरतपुर, कमलुवागांजा कबडालपुर, गैस गोदाम रोड, धनपुरी और आदर्श नगर के नलकूप खराब चल रहे हैं। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। आदर्शनगर के लोगों ने नलकूप ठीक नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इधर, जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि आज दमुवाढूंगा, पनियाली, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, धनपुरी, आदर्शनगर, भरतपुरी में विभाग के सात टैंकरों से पानी बांटा गया। उन्होंने बताया कि आदर्श नगर नलकूप की मोटर ठीक होकर आ गई है। एक दो दिन में पेयजल सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। अन्य नलकूपों की मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed