फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The police station in-charge who does not take action against drug smugglers will be suspended

Nainital News: नशा तस्करों पर कार्रवाई न करने वाले थाना प्रभारी होंगे सस्पेंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The police station in-charge who does not take action against drug smugglers will be suspended
हल्द्वानी। नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। इसमें लापरवाही बरती तो थाना प्रभारी निलंबित किए जाएंगे। यह बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन नारायण मीणा ने अपराध समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन


कोतवाली परिसर स्थित सभागार में शनिवार दोपहर हुई बैठक में एसएसपी ने लंबित मामलों के निस्तारण, नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, तकनीकी पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध, अज्ञात शवों की शिनाख्त के संबंध में मातहतों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रभावी कार्रवाई करे ताकि अपराधियों में डर का माहौल बने। उन्होंने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपराधों के खुलासे में तेजी लाने को कहा। एसएसपी ने आईटी एक्ट के अभियोगों की समीक्षा करते हुए मामले लंबित पाए जाने पर फटकार लगाई। महिलाओं की सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, यातायात की जानकारी एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में स्कूल व कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। एसएसपी ने ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग पर अभियान और नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, रामनगर सीओ सुमित पांडे, कोतवाल हल्द्वानी राजेश यादव समेत जिलेभर के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed