फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The police officer who ran over and killed laborers while driving under the influence of alcohol has been suspended.

Nainital News: शराब के नशे में कार से मजदूरों को कुचलने वाले पुलिस कर्मी को किया निलंबित

Fri, 26 Dec 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 26 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The police officer who ran over and killed laborers while driving under the influence of alcohol has been suspended.
नैनीताल। तल्लीताल में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने कहा कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा ने शराब के नशे में फांसी गधेरा क्षेत्र में कलक्ट्रेट रोड पर राह चलते तीन मजदूरों को कार से रौंदकर घायल कर दिया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, थाना पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव में कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया था। इस मामले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि कांस्टेबल ने नशे में वाहन चलाकर तीन लोगों को टक्कर मारने की घटना से पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया है। पुलिस एक अनुशासित बल है। किसी भी पुलिसकर्मी की ओर से शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून का उल्लंघन करने की कोई भी घटना सामने आती है तो उसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed