फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The players received prize money

पहली बार खिलाड़ियों को मिली इनामी राशि

Thu, 30 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 30 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन

21वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 खिलाड़ियों को एफटीआई में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता करीब छह महीने पहले गोवा में हुई थी। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वनाधिकारियों के अनुसार पहली बार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वन निगम के माध्यम से इनामी राशि दी गई है। इस प्रतियोगिता में 79 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 51 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन


वन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वन कर्मियों का यह प्रयास सराहनीय है। प्रयास करना होगा कि अगली बार वह प्रथम स्थान प्राप्त करें। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि पहली बार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इनामी राशि देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत स्वर्ण, रजत, कांस्य और चौथे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 20, 10, पांच और ढाई हजार की राशि चेक दिए गए है। इस दौरान एपीसीसीएफ डीएस खाती, सीसीएफ परमजीत सिंह, कपिल जोशी, सीएफ सुरेंद्र मेहरा, विवेक पांडे आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed