{"_id":"6a270987088495b60304940b","slug":"the-play-o-janmaya-nain-expressed-the-pain-of-partition-nainital-news-c-238-1-ntl1001-126875-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ओ जन्मया नईं नाटक ने विभाजन के दर्द को बयां किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ओ जन्मया नईं नाटक ने विभाजन के दर्द को बयां किया
विज्ञापन
नैनीताल। संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से सांस्कृतिक संस्था युगमंच की ओर से सोमवार को प्रस्तुत नाटक ‘ओ जन्मया नईं’ में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द को बयां किया गया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति के दौरान हुए दर्शक भावुक हो गए। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के साथ तालियों से स्वागत किया।
शैले हॉल में हुए नाटक में कलाकारों ने 1947 में देश की आजादी के दौरान मुल्क के बंटवारे पर लोगों के दर्द को बयां किया। नाटक में दिखाया गया कि पीढ़ियों से मूल स्थान पर रह रहे लोगों के लिए अपना समाज एवं वतन छोड़ना कितना दुखदाई था। रतन की मां बने जहूर आलम के अभिनय पर लोगों की आंखें भर आईं। नाटक की मूल परिकल्पना सिने अभिनेता रहे निर्मल पांडे की ओर से तैयार की गई थी जबकि प्रस्तुति निर्देशन जहूर आलम ने किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट, पद्मश्री अनूप साह, राजीव लोचन साह आदि का सहयोग रहा। आयोजन में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, डीके शर्मा, प्रो. डीएस बिष्ट, चंद्र लाल साह, भास्कर बिष्ट, रोहित जोशी, उमा, मीनाक्षी बंगारी, दिया आर्या, अनुष्का कोहली, रोहित वर्मा, हर्षिता आदि रहे।