फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The people will teach the Congress a lesson

कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता

Sat, 22 Oct 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कालाढूंगी
अमर उजाला ब्यूरो कालाढूंगी Updated Sat, 22 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
The people will teach the Congress a lesson
कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता - फोटो : अमर उजाला

कालाढूंगी में शुक्रवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला।

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुलंदशहर के भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के कार्यकाल में देश को खोखला करने का ही काम किया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। कौशल विकास योजनाओं से युवा वर्ग रोजगार से जुड़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य के विकास से कोई लेना-देना नहीं, वह तो सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखा देगी। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने भी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा हरीश रावत के पास विकास के लिए पैसा नहीं है, मगर विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए उनके पास बहुत खजाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार भूमाफिया, खनन माफिया से घिर कर रह गयी हैं। जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलितों के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि जिस तरह से केंद्र में कांग्रेस का सफाया हुआ, वैसा ही अब उत्तराखंड से भी कांग्रेस के सफाए का समय आ गया है। संचालन अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप दफौटी ने किया।


इस दैरान पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, दीपाली कन्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख हेमा टम्टा, प्रदीप बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल कंबोज, दीवान सिंह बिष्ट, हरेंद्र दरम्वाल, ताराचंद्र पांडे, विकास भगत, लक्ष्मण सिंह देउपा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed