{"_id":"6845eb52fda97ee07e087ecb","slug":"the-patient-lost-his-life-due-to-traffic-jam-and-breakdown-of-ambulance-bhimtal-news-c-8-1-hld1027-578695-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: जाम और एंबुलेंस के खराब होने से टूटी मरीज की सांसों की डोर, व्यापारी जगमोहन की अचानक बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: जाम और एंबुलेंस के खराब होने से टूटी मरीज की सांसों की डोर, व्यापारी जगमोहन की अचानक बिगड़ी तबीयत
Mon, 09 Jun 2025 10:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:13 AM IST
सार
मरीज को अस्पताल लाने के लिए जा रही एंबुलेंस के खराब होने और दूसरी एंबुलेंस से बीमार जगमोहन सिंह को हल्द्वानी अस्पताल ले जाते समय कैंचीधाम से हल्द्वानी तक जगह-जगह जाम में फंसने से उसकी जान चली गई। उनकी पत्नी और दो बेटे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
खराब हुई एंबुलेंस।
विस्तार
गरमपानी से मरीज को अस्पताल लाने के लिए जा रही 108 एंबुलेंस के खराब होने और दूसरी एंबुलेंस से बीमार जगमोहन सिंह को हल्द्वानी अस्पताल ले जाते समय कैंचीधाम से हल्द्वानी तक जगह-जगह जाम में फंसने से उसकी जान चली गई। पिता बेटे को बचाने की उम्मीद से अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट चौक बाजार निवासी जगमोहन सिंह जलाल पुत्र जीवन सिंह की रविवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर परिजनों ने सीएचसी सुयालबाड़ी से 108 एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन एंबुलेंस लोहाली के पास खराब हो गई। जगमोहन सिंह के परिजन आपातकालीन वाहन सेवा का इंतजार करते रहे जिसके चलते मरीज करीब डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा। मरीज की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने पर पिता जीवन सिंह, मल्ला कोट गांव निवासी लाभांषु पिनारी और आनंद सिंह उसे निजी वाहन से लेकर सीएचसी गरमपानी पहुंचे जहां प्रभारी डॉ. सतीश पंत ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की और मरीज को हल्द्वानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इसके बाद पिता जीवन सिंह व अन्य परिजन जगमोहन सिंह जलाल को हल्द्वानी अस्पताल के लिए लेकर चले, लेकिन कैंची धाम, भवाली से लेकर रानीबाग हल्द्वानी तक जगह-जगह जाम लगने से एंबुलेंस को भी फंसना पड़ा। इसके चलते मरीज के इलाज में भी देरी हुई। किसी तरह से चालक एंबुलेंस को उजाला सिग्नस अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उजाला सिग्नस अस्पताल के डॉ. रजनीश का कहना है कि मरीज को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
जगमोहन सिंह की धनियाकोट चौक बाजार में दुकान है। वह दुकान चालकर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी पत्नी और दो बेटे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।