फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The pace of life stops for two and a half hours every day

Nainital News: हर दिन ढाई घंटे थम जाती है जिंदगी की रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
The pace of life stops for two and a half hours every day
विकास यादव
विज्ञापन

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार काठगोदाम से ट्रेन भले ही सात चलती हों, लेकिन काठगोदाम से लालकुआं के बीच 15 रेलवे क्राॅसिंग हैं। इन पर हर दिन लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। पर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने की योजना लंबे समय से कागजों में है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से लालकुआं जंक्शन के बीच 15 रेलवे फाटक हैं। ट्रेनों के आवागमन के लिए फाटक दिन में 14 बार 10 मिनट के लिए बंद किए जाते हैं। फाटकों के बंद होने से लोगों के करीब 140 मिनट ट्रेन पास होने के इंतजार में बीत रहे हैं। कभी 10 मिनट से ज्यादा के लिए फाटक बंद होते हैं तो हर रोज औसतन ढाई घंटे तक फाटक पर लोगों की आवाजाही थमी रहती है।
विज्ञापन




शीशमहल रेलवे क्रासिंग से लालकुआं जंक्शन की दूरी 20 किमी है। काठगोदाम से रोजाना सात ट्रेन लालकुआं होते हुए विभिन्न रूट के लिए संचालित होती हैं। ट्रेन का आवागमन काठगोदाम से सुबह पांच बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक जारी रहता है। कुल 14 ट्रेन हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से पास होकर लालकुआं और काठगोदाम की ओर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन क्राॅसिंग पर बन सकता है आरओबी व अंडरपास

हल्द्वानी। जिला प्रशासन और रेलवे ने चोरगलिया क्राॅसिंग, तीनपानी क्राॅसिंग और इंडियन ऑयल क्राॅसिंग बंद कर वैकल्पिक मार्ग अंडरपास बनाने को लेकर तैयारी की है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों से सहमति के लिए अधिकारियों की बात चल रही है। वहीं, लालकुआं में लोनिवि, शनिबाजार में लोनिवि और तीनपानी में एनएचएआई की ओर से आरओबी के लिए फाइलें चल रही हैं। तीनपानी में आरओबी और अंडरपास दोनों बनाए जाने को लेकर चर्चा है।



काठगोदाम और हल्द्वानी में नौ क्राॅसिंग
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अंतर्गत एक रेलवे क्राॅसिंग शीशमहल में है। इसके बाद हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आठ और लालकुआं रेलवे स्टेशन के अंतर्गत पांच क्राॅसिंग हैं।
---------------

रेलवे फाटक लोग प्रभावित (करीब)

शीशमहल 10 हजार

आर्मी कैंट गेट 8 हजार

राजपुरा 12 हजार
टनकपुर रोड 15 हजार

शनिबाजार रोड 18 हजार
आंवाला चौकी गेट 3 हजार
तीनपानी गेट 20 हजार लोग
गौरापड़ाव 12 हजार

मोतीनगर 5 हजार

मोटाहल्दू 10 हजार
बेरीपड़ाव 8 हजार
हल्दूचौड़ 16 हजार
गुमटी गेट 10 हजार

इंडियन ऑयल गेट 5 हजार
लालकुआं फाटक 25 हजार

-------------------
रामपुर रोड पर दो क्राॅसिंग

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जाने पर मार्ग में दो रेलवे क्राॅसिंग हैं। इनसे रोजाना बड़ी संख्या में ट्रेन पास होती हैं जिससे लोगों को काफी देर तक ट्रेन पास होने का इंतजार करना पड़ता है। यहां भी प्रशासन ने आरओबी बनाने को लेकर फाइल चलाई है।
--------

कोट :
शनिबाजार रोड पर आरओबी रेल सेतूबंधन योजना के तहत स्वीकृत हो गया है। इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। -अशोक चौधरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि।

----

तीनपानी में एनएचएआई का आरओबी पहले से स्वीकृत है, इसका डिजाइन रेलवे को भेजा गया है। रेलवे की ओर से डिजाइन स्वीकृति के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। - मीनू, प्रोजेक्ट इंजीनियर तकनीकी, एनएचएआई।


----
रेलवे बोर्ड की पॉलिसी है कि सभी रेलवे क्रासिंग को बंद किया जाएगा। अभी यह निर्णय नहीं हुआ कि कहां अंडरपास और कहां रोड ओवर ब्रिज बनाना है। रेल मंत्रालय से आदेश मिलने पर बनाया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed