फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The opposition of the team that went to break the encroachment

अतिक्रमण तोड़ने गई टीम का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The opposition of the team that went to break the encroachment
हल्द्वानी में राजेंद्र नगर टनकपुर रोड में सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंचे सहायक न
हल्द्वानी। पार्षद की शिकायत पर अतिक्रमण तोड़ने टनकपुर रोड राजपुरा गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामा बढ़ने पर टीम वहां से लौटना पड़ा। सहायक नगर आयुक्त ने बुधवार को अतिक्रमण तोड़ने की बात की है।
विज्ञापन

राजपुरा के पार्षद ने मंगलवार को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि टनकपुर रोड पर एक अतिक्रमणकारी सड़क पर दीवार लगा कर कब्जा कर रहा है। उन्होंने इस अतिक्रमण को तोड़ने की मांग की। शिकायत के बाद सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान टीम के साथ अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे। अतिक्रमणकारियों ने इसे अपनी जमीन बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अतिक्रमणकारी ने अपने को वकील बताते हुए सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान से ही नगर निगम की जमीन होने का प्रूफ मांग दिया। उसने कहा जब तक नगर निगम यह नहीं दिखा देता है कि यह जमीन उसकी है तो वह किसी भी दशा में दीवार को नहीं तोड़ सकता है। हंगामा बढ़ता देख और नगर निगम के पास मौके पर कागज नहीं होने के कारण अधिकारी मौके से लौट गए। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि यह जमीन नगर निगम की है। नगर निगम बुधवार को कागज लेकर मौके पर पहुंचेगा और अतिक्रमण को हटाएगा।
विज्ञापन

पहले कागज लाओ, तब आना अतिक्रमण तोड़ने
हल्द्वानी। अतिक्रमण तोड़ने गई टीम के सामने अतिक्रमणकारी ने जमकर हंगामा किया। उसने कहा कि वह वकील है। उसे सब नियम कानून पता हैं। नगर निगम पहले यह दिखाए कि यह जमीन उसकी है। ऐसे कोई प्रपत्र निगम के पास हैं तो पहले निगम के अधिकारी कागज लेकर आएं। उसके बाद ही अतिक्रमण तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed