फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The open court today

आज से खुलेगा हाईकोर्ट

Mon, 23 Feb 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 23 Feb 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
The open court today

24 जनवरी से 22 फरवरी तक के लिए घोषित शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार 23 फरवरी को हाईकोर्ट खुलेगा। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोजफ नैनीताल पहुंच गए हैं। सोमवार से कोर्ट खुलने पर मुख्य न्यायाधीश महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई करेंगे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल नरेंद्र दत्त ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश केएम जोजफ का स्वास्थ्य पहले से ठीक है। वर्तमान में हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित पांच न्यायमूर्तिगण है।

विज्ञापन


शीतकालीन अवकाश से पहले हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे अवकाश पर थे। मुख्य न्यायाधीश के अवकाश के चलते वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके बिष्ट को 15 जनवरी से जब तक मुख्य न्यायाधीश अवकाश से नहीं लौटते तब तक के लिए एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्यभार सौंपा था। इससे पहले भी जस्टिस बिष्ट ने 5 जून से 31 जुलाई 2014 तक तथा 27 अक्तूबर से 27 नवंबर 2014 तक एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन


शीतकालीन अवकाश में एक जज महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई के लिए थे, जिसमें शीतकालीन अवकाश के पहले सप्ताह में न्यायमूर्ति आलोक सिंह, दूसरे सप्ताह में यूसी ध्यानी, तीसरे सप्ताह में न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता एवं चौथे सप्ताह में न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed