{"_id":"6ac7f364747b4b15c607b508","slug":"mla-met-the-cm-regarding-the-problems-of-ramnagar-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-10937-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर की समस्याओं के संबंध में सीएम से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर की समस्याओं के संबंध में सीएम से मिले विधायक
Fri, 09 Oct 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर वर्ग-3 व वर्ग-4 की भूमि को लेकर लिए गए निर्णय पर आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर निर्णय का स्वागत किया। विधायक बिष्ट ने क्षेत्र की नजूल भूमि को फ्री-होल्ड करने के साथ भरतपुरी, पम्पापुरी, दुर्गापुरी और कौशल्यापुरी के जनहित में विनियमितिकरण और अन्य विकास कार्यों का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भगीरथ लाल चौधरी, विजय खुल्वे और सोहन सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन