फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The nine wounded by stray dogs to Nainital

नैनीताल में आवारा कुत्तों ने फिर नौ को किया जख्मी

Fri, 22 Jul 2016 01:06 AM IST
nainital
nainital Updated Fri, 22 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरोवर नगरी नैनीताल में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है। बृहस्पतिवार को फिर मल्लीताल क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने नौ लोगों को जख्मी कर दिया। सभी का बीडी पांडे जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। कुत्ते छोटे बच्चों को अधिक निशाना बना रहे हैं। 

बता दें बीते दिवस भी कुत्तों ने 21 लोगों को काटा था। बृहस्पतिवार को स्पर्श (8), मनोज (18), निहान (8), रेहान (10), भीम (57), अनिल (18), फईम (17), विशाल (6) तथा विष्णु (5) को जख्मी कर दिया। अधिकांश लोगों के हाथ और पांव पर ही काटा गया है। कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए इन दिनों स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने खुद ही जा रहे हैं।
विज्ञापन


कुत्तों का रॉयल होटल कंपाउंड, मेट्रोपोल, बेकरी कंपाउंड, नैनीताल क्लब चौराहा आदि क्षेत्रों में ज्यादा आतंक है। नगर के लोगों ने पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है जिससे उन्हें आवारा कुत्तों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed