{"_id":"60f5de128ebc3e6d5a7d0866","slug":"the-neighbor-shot-the-young-man-for-slapping-the-youth-was-injured-due-to-shrapnel-the-accused-arrested-with-a-gun-haldwani-news-hld4317449181","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने पर पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, छर्रे लगने से युवक घायल, आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने पर पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, छर्रे लगने से युवक घायल, आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में रविवार की रात थप्पड़ मारने पर पड़ोसी ने तमंचे से गोली चला दी। छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। लोगों ने आरोपी को तमंचे के साथ पकड़कर काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कमरे से 315 बोर के आठ कारतूस बरामद किए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
संगम विहार दमुवाढूंगा निवासी 24 वर्षीय प्रदीप मौर्य अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था। प्रदीप पार्टी से लौटने के बाद पड़ोसी नेम सिंह के घर के सामने अपने छोटे भाई भगवान के साथ खड़ा था। इस बीच भगवान का नेम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद नेम सिंह अपने कमरे से तमंचा ले आया। नेम सिंह ने भगवान को लक्ष्य कर फायर कर दिया लेकिन गोली बड़े भाई प्रदीप के गले में लग गई। लोगों ने तमंचे के साथ नेम सिंह को पकड़ लिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल भगवान को भोटिया पड़ाव स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पाराशर भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रदीप के गले में छर्रे लग गए हैं। नेम सिंह मूल रूप से बरेली जिले के धुंसी आंवला का रहने वाला है लेकिन यहां किराए के कमरे में रहता है। पुलिस ने प्रदीप की मां चंपा की तहरीर पर नेम सिंह के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रदीप के छोटे भाई भगवान ने बातचीत के दौरान उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से गुस्सा होकर उसने फायर किया।