{"_id":"5e6d30298ebc3ea7d601236a","slug":"the-neighbor-fired-a-bullet-at-the-dog-barking-haldwani-news-hld377245437","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने चला दी गोली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार पूर्वी खेड़ा में शुक्रवार की रात कुत्ते के भौंकने पर गुस्साए पड़ोसी ने बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली का एक छर्रा कुत्ते के पैर में लग गया। पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे गौलापार पूर्वी खेड़ा निवासी पंकज उप्रेती अपने खेत में पानी लगाने जा रहा था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले फौजी का कुत्ता भौंकने लगा। गुस्साए पंकज ने कुत्ते पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फौजी के परिवार की आशा कार्की पत्नी बलवंत सिंह का आरोप था कि पंकज उप्रेती उनके घर के बाहर घात लगाए बैठा था।
इसी कारण कुत्ते ने भौंकते हुए उसका पीछा कर लिया। पंकज ने बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोगों की नींद टूट गई। फायरिंग से उसके बच्चे बाल-बाल बचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने पंकज उप्रेती को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुबह आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। दूसरे दिन पुलिस को शिकायत मिली कि कुत्ते को पैर में छर्रा लग गया है। पुलिस ने इस मामले आशा देवी की तहरीर पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर पंकज ने पुलिस को बताया कि कुत्ते ने उसके परिवार को परेशान कर रखा था। भौंकते हुए बच्चों का पीछा कर लेता था।
थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया पंकज उप्रेती को धारा 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। उसके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया गया है।