फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The naming ceremony of Chhatri Chauraha was cancelled at the last moment

Nainital News: आखिरी समय पर रद्द हुआ छतरी चौराहे के नामकरण का कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The naming ceremony of Chhatri Chauraha was cancelled at the last moment
सजा छतरी चौराहा।
हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से सोमवार को छतरी चौराहे के नए नामकरण के कार्यक्रम को अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया। जैन समाज और बाजार के लोगों की आपत्ति को देखकर ऐसा किया गया।
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर की सड़कों और चौराहों का नाम महान विभूतियों के नाम पर रखने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके तहत छतरी चौराहे का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होना था। मेयर को सोमवार को छतरी चौराहे पर होने वाले एक कार्यक्रम में चौराहे को नया नाम दिया जाना था। इससे पहले क्षेत्र में रह रहे लोगों की आपत्ति को देखते हुए यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ साल पहले भी तत्कालीन नगर निगम बोर्ड ने छतरी चौराहे का नाम बदलने संबंधी प्रस्ताव पास किया था। वर्ष 2023 में 11 अक्तूबर को इस चौराहे का नाम 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन चौराहा रखा गया था। हालांकि लोग इसे छतरी चौराहे के नाम से ही जानते रहे। अब चौराहे का नया नाम रखने की जानकारी होने पर जैन समाज के अलावा क्षेत्र के लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों की आपत्ति की जानकारी होने के बाद नगर निगम ने नामकरण का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द कर दिया। पूछे जाने पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि कि अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहरों और मार्गों के नाम बदलने का किया स्वागत
हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड के शहरों और मार्गों का नाम बदलकर राष्ट्रीय महापुरुषों के नाम पर करने का स्वागत किया है। डब्बू का कहना है कि धामी सरकार का यह कदम ऐतिहासिक है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed