{"_id":"6ad7b90099965cc5140e7ea1","slug":"the-nagar-panchayat-will-deal-firmly-with-encroachers-lalkuan-news-c-418-1-ntl1014-11304-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अतिक्रमणकारियों से शक्ति से निपटेगा नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अतिक्रमणकारियों से शक्ति से निपटेगा नगर पंचायत
Wed, 21 Oct 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। शहर में हाईवे के किनारे हुए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत ने सड़क घेरने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्णय लेते हुए मंगलवार को वार्ड नंबर एक में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
लालकुआं में हाईवे के किनारे आधी सड़क तक अतिक्रमण करने के चलते राहगीरों को पैदल चलने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए नगर पंचायत लालकुआं ने अब सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार के आसपास नगर पंचायत द्वारा सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपने शटर से आगे अतिक्रमण न करें और नियम का उल्लंघन किया गया तो नगर पंचायत चालान करने के साथ-साथ अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई अमल में लाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर के सौंदर्यीकरण को सड़क में अतिक्रमण करने वाले कुछ व्यापारी खराब कर रहे हैं, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हाईवे को घेरने का प्रयास न किया जाए यदि ऐसा हुआ तो नगर पंचायत सख्त कदम उठाएगा।
प्रशासन ने हटाया पैठपड़ाव से हटाया अतिक्रमण
रामनगर। प्रशासन की टीम ने पायतेवाली रामलीला के पदाधिकारियों की मांग पर पैठपड़ाव से चार दुकानों का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। साथ ही कुछ स्थायी रूप से हुए कुछ अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को पायतेवाली रामलीला के पदाधिकारियों ने अपने पैठपड़ाव के पास मौजूद रामलीला के एक परिसर में अतिक्रमण की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि शिकायत पर नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त करने और चार दुकानों के सामान को हटाने की कार्रवाई की। संवाद