फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diversion plan for Dussehra issued at midnight

Nainital News: दशहरे पर लागू होने वाला डायवर्जन प्लान आधी रात में हुआ जारी

Wed, 21 Oct 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 21 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Diversion plan for Dussehra issued at midnight
हल्द्वानी।
विज्ञापन

दशहरे पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान तो तैयार किया, लेकिन इसे जारी करने में इतनी देर कर दी कि बड़ी संख्या में लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं हो पाई। 20 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से लागू होने वाले यातायात प्लान को पुलिस ने 19 अक्तूबर की रात करीब 12:39 बजे जारी किया। ऐसे में त्योहार के दिन शहर में निकलने वाले लोग वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग तलाशते रहे।

रामलीला मैदान में मंगलवार शाम रावण दहन होना था, वहां बड़ी संख्या में शहर के बड़े अधिकारी, राजनेता और अन्य वीवीआईपी पहुंचते हैं। ऐसे में ओके होटल से रामलीला मैदान जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। वाहनों की पार्किंग अलग से बनाई जाती है। मंगलवार दोपहर तक पुलिस पार्किंग स्थल तक तय नहीं कर पाई। बाद में मिनी स्टेडियम में वीवीआईपी पार्किंग बनाई गई। हालांकि शहर में सड़कों के किनारे चल रहे खोदाई कार्य के बंद होने से लोगों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन


स्टेशन और बस अड्डे पर बम स्क्वाॅड
दशहरे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। डॉग और बम स्क्वॉड ने काठगोदाम व हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों व लोगों की चेकिंग की। सोशल मीडिया सेल ने भी निगरानी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--वर्जन--
डायवर्जन प्लान जारी करने में हुई देरी पर संबंधित से जवाब मांगा गया है। दशहरे पर जाम के हॉट स्पॉट पर सीपीयू और ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संवेदनशील स्पॉट पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
-हरबंस सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed