Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The MLA has issued a statement regarding the Haldwani shooting incident

Uk: हल्द्वानी गोलीकांड पर विधायक का आया बयान, हत्यारे से करीबी नहीं; घटना पर जताया शोक

Mon, 05 Jan 2026 08:58 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 08:58 PM IST
सार

हल्द्वानी में हुई युवक की निर्मम हत्या की घटना पर कड़ा बयान जारी करते हुए विधायक बंशीधर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
The MLA has issued a statement regarding the Haldwani shooting incident
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आज हल्द्वानी क्षेत्र में जो अत्यंत क्रूर और हृदयविदारक आपराधिक घटना घटी है जिसमें एक मासूम नौजवान की निर्मम हत्या की गई है , उसकी मैं अपनी पूरी आत्मा से, कठोरतम शब्दों में निंदा करता हूँ। यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि पूरे समाज के चेहरे पर एक गहरा घाव है। उस युवक के माता-पिता, भाई-बहनों और पूरे परिवार के दर्द को शब्दों में बयाँ करना असंभव है। मैं उनके प्रति अपनी गहन संवेदना और शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी इस असहनीय पीड़ा में उन्हें शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
विज्ञापन


दुर्भाग्य से, इस दुखद घटना के बाद कुछ लोग जानबूझकर अफवाहें फैला रहे हैं और भ्रम पैदा करने का घिनौना प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी को मेरे द्वारा किसी प्रकार का संरक्षण प्राप्त था। मैं इस झूठ को पूरी ताकत और स्पष्टता के साथ खारिज करता हूँ।
विज्ञापन


मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी अपराधी का साथ नहीं दिया, न संरक्षण दिया और न कभी दूंगा । मेरे राजनीतिक शैली ऐसी कभी नहीं रही कि मैं अपराधियों , दबंगों , एवं गुंडे बदमाशों का सरपरस्त बनूं , वर्ष 2007 में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे गुंडागर्दी , बदमाशी के आतंक से निजात दिला कर भयमुक्त विधानसभा बनाने के लिए ही चुनाव जिताया था । क्षेत्र की जनता यह भली भांति समझती है कि आपराधिक प्रवृति के लोग मेरी किलोमीटरों की परिधि में भी नहीं आ सकते । 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पुराने प्रकरण को गलत तरीके से इस घटना से जोड़ा जा रहा है, वह पूरी तरह अलग परिस्थिति थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो चुका था। फिर भी संबंधित व्यक्ति को लंबे समय तक हिरासत में रखा गया। एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने केवल और केवल कानून सम्मत प्रक्रिया का पालन किया और मानवीय आधार पर पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते अपनी जिम्मेदारी निभाई—किसी अपराधी को बचाने या उसको संरक्षण देने का मेरा कभी कोई इरादा नहीं रहा ।

आज का मामला इससे कहीं अधिक गंभीर, क्रूर और अस्वीकार्य है।  हत्या एक जघन्य अपराध है। चाहे आरोपी किसी भी दल से जुड़ा हो, किसी भी पद पर रहा हो, किसी भी रिश्ते में हो—वह अपराधी है और अपराधी ही रहेगा। कानून की नजर में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता।अपराधी को उसकी करतूत की पूरी सजा मिलनी चाहिए और मिलेगी।

मैं अपने पूरे राजनीतिक सफर में हमेशा कानून, न्याय और जनता के विश्वास के साथ खड़ा रहा हूँ। अपराधियों को संरक्षण देना मेरी विचारधारा में कभी शामिल नहीं था और न कभी होगा।

मैं प्रशासन और पुलिस से मांग करता हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और अत्यंत तेज गति से जांच हो। साक्ष्यों को बरकरार रखते हुए दोषी/दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कठोरतम संभव सजा दी जाए ताकि समाज में यह संदेश जाए कि स्वस्थ समाज में अपराध की कोई जगह नहीं है ।


मैं क्षेत्र के हर नागरिक से अपील करता हूँ—आइए हम सब मिलकर ऐसे माहौल का विरोध करें जहां हिंसा और अपराध पनप सके। शांति, भाईचारा और कानून का राज ही हमारा मार्ग है। प्रकरण में बिना वजह अपराधी से मेरा संबंध बता कर मेरी छवि धूमिल करने से किसी का कोई व्यक्तिगत लाभ होता हो तो किसी की जीभ तो मैं पकड़ नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed