फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two smugglers arrested with drug injections in haldwani

Haldwani: दिमाग में मुनाफे का फितूर लेकर नसों में नशा घोलने की सनक, नशे के इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 11:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 11:18 AM IST
सार

हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी ने दो जगहों से बनभूलपुरा के आशिफ मलिक उर्फ आशू और गौजाजाली के सलिक अहमद को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से नशे के 248 इंजेक्शन बरामद किए गए। 

विज्ञापन
Two smugglers arrested with drug injections in haldwani
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार को दो जगहों से बनभूलपुरा के आशिफ मलिक उर्फ आशू और गौजाजाली के सलिक अहमद को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से नशे के 248 इंजेक्शन बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ये लोग जल्द मुनाफा कमाने के लालच में लोगों को नशा बेच रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास पहुंची तो यहां संदिग्ध अवस्था में खड़े आशिफ मलिक उर्फ आशू निवासी लाइन नंबर 14 वार्ड 23 बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के दो सौ इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आशिफ यह इंजेक्शन बहेड़ी रोडवेज स्टेशन के पास से किशन नाम के व्यक्ति से खरीदता है। मुनाफा के लालच में वह इसे लेकर हल्द्वानी आया था। इसके बाद पुलिस बरेली रोड पर इंडियन बैंक के सामने पहुंची। यहां से पुलिस ने सलिक अहमद निवासी गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा को पकड़ा। उसके पास से 48 इंजेक्शन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही तस्करी
01 फरवरी - हल्द्वानी के लक्ष्मी टाॅकीज के पास से उलफत अली को 17 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया
23 फरवरी - जेल से जमानत पर छूटकर आए दानिश को नशे के 37 इंजेक्शनों के साथ पकड़ में आया।
05 मार्च - तीनपानी बाईपास के पास पुलिस ने मोहम्मद मुशीर और मोहम्मद अनस के पास से 250 बरामद किए।
09 मार्च - लालकुआं पुलिस ने इंद्रानगर मोहम्मदी चौक से समीर को नशे के 49 इंजेक्शन के साथ पकड़ा।
10 मार्च - सुभाष नगर के बैरियर के पास से शाहबाज, रिजवान अंसारी, साहिल उर्फ जुनैद, फैजान मलिक के पास से 340 इंजेक्शन बरामद हुए।
23 मार्च - बनभूलपुरा से मोहम्मद फुरकान को पकड़ाकर 21 इंजेक्शन पुलिस ने बरामद किए।
12 मई - तीनपानी के निकट से माजिद अली के पास से नशे के करीब एक दर्जन इंजेक्शन बरामद किए।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत सभी थानाध्यक्षों को नशे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश है। इसी कड़ी में दो स्थानों से दो युवकों को नशे के 248 इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। - पीएन मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed