फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The lure weekend visitors to Nainital

वीक एंड पर सैलानियों से पटा नैनीताल

Sun, 05 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sun, 05 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The lure weekend visitors to Nainital
टूरिस्ट्स से पैक नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
 सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन के साथ ही पर्यटक वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को वीक एंड की वजह से सुबह से ही नगर में पर्यटकों की आवाजाही से खूब चहल पहल रही। नगर के सभी कार पार्किंग पैक होेने की वजह से डीएम दीपक रावत के निर्देश के बाद डीएसए मैदान को भी पार्किंग के लिए खोल दिया गया। इस बीच माल रोड में भी रात्रि में दो घंटे के बजाए तीन घंटे की बंदी लागू कर दी गई है जो पर्यटन सीजन तक जारी रहेगी। इधर आज अन्य दिनों की तुलना में दिन में काफी उमस महसूस की गई।
विज्ञापन


नगर में सुबह से ही पर्यटक वाहनों की लंबी कतारें दिखायी दी। माल रोड समेत सभी मुख्य  मार्गों में वाहनों की बढ़ते दवाब की वजह से जाम लगता रहा। लोअर माल रोड  में सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए खूूब पसीना बहाना पड़ा।एएसपी हरीश चंद्र सती ने कहा कि सभी मार्गों में यातायात व्यवस्था को  दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर नगर में दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। अधिकांश वक्त आसमान बादलों से  घिरा रहा पहाड़ियों में लगातार तीसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed