{"_id":"69d56616ed2e246bb404fb7f","slug":"the-logs-of-25-trees-cut-from-kichha-were-hidden-in-baheri-kitchha-news-c-242-1-shld1013-139600-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बहेड़ी में छिपाकर रखे थे किच्छा से काटे गए 25 पेड़ों के गिल्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बहेड़ी में छिपाकर रखे थे किच्छा से काटे गए 25 पेड़ों के गिल्टे
Wed, 08 Apr 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। पुलिस ने हल्द्वानी रोड पर स्थित सरकारी जमीन से पॉपुलर के 25 पेड़ काटने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक तस्कर फरार है। तस्करों के कब्जे से 103 गिल्टे बरामद हुए हैं।
ग्राम इंदरपुर के पटवारी मो. अनस ने दो अप्रैल को कोतवाली में तहरीर दी थी जिसमें बताया था कि तस्करों ने बहबोझ स्थित सरकारी जमीन से 25 पेड़ों को काट लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तस्करों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार शाम को पुलिस टीम ने बखपुर के निकट बखपुर निवासी अनिल व महेश व काली मंदिर हल्द्वानी रोड के निकट रहने वाले शमशेर व संजय को गिरफ्तार किया। एसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इनका एक अन्य साथी सोनू निवासी धौराडाम फरार है। पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर बहेड़ी में एक स्थान पर दबिश दी जहां से काटे गए 103 गिल्टे बरामद किए। बाद में पुलिस बरामद सभी गिल्टे कोतवाली ले आई। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि कोर्ट में पेश कर तस्करों को जेल भेज दिया है। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।