फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The lineman who was burnt by the current demanded an inquiry

Nainital News: करंट से झुलसे लाइनमैन ने की जांच की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The lineman who was burnt by the current demanded an inquiry
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत रौशिल में 27 जून को बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से झुलसे लाइनमैन एचएस संभल ने विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। लाइनमैन संभल ने बताया कि 27 जून को लाइन में काम करने से पहले भीमताल ऊर्जा निगम से शटडाउन लिया था। वह लाइन में काम कर रहा था, तभी बिना बताए ही शटडाउन खोल दिया गया। शटडाउन खुलते ही करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम को बयान भी दर्ज करा दिए हैं। संभल ने विभाग से निष्पक्ष जांच कर उपकरण उपलब्ध कराने के साथ वेतन बढ़ाने की मांग की है। ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टीम ने बयान भी लिए है। जांच के बाद जिसकी गलती पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed