{"_id":"575b1e794f1c1b8d239c518d","slug":"the-knock-on-the-order-of-dm-sewerage-imposed-fines","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर तोड़े सीवरेज, ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर तोड़े सीवरेज, ठोका जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरते सीवर का पाइप बंद करता स्वच्छक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। अमर उजाला की खबर का संज्ञात लेते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को रामनगर में सीवरेज तोड़े। प्रशासन ने नहरों में सीवर डालने वालों पर जुर्माना भी लगाया। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने गैस गोदाम के पास सिंचाई नहर में गिर रहे सीवर लाइनों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिलाधिकारी दीपक रावत हरकत में आए।
विज्ञापन
उन्होंने नगरपालिका ईओ मनोज दास को फोन कर सीवरेज तोड़ने के आदेश देते हुए कड़ी फटकार लगाई। ईओ ने छुट्टी में होने के चलते भुवन चंद्र पांडे को सीवरेज तोड़ने व अड़ियल लोगों पर जुर्माना ठोकने के निर्देश दिए। भुवन चंद्र पांडे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 21 लोगों को नहरों में सीवर डालते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया 14 लोग नगरपालिका की नहर में सीवर गिरा रहे थे। जिन पर 3500 रुपये का जुर्माना ठोका गया। साथ ही, इनके खिलाफ कोर्ट में कार्रवाई की जाएगी। वहीं टीम ने सात लोगों को सिंचाई नगर में सीवर डालते हुए पकड़ा। जिन्हें नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में देवेंद्र बिष्ट, लल्लन मियां, धन सिंह खत्री, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन