फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The king of the jungle will be caught in the darkness of the night.

Nainital News: रात के अंधेरे में पकड़ा जाएगा जंगल का राजा

Tue, 05 May 2026 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 05 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
The king of the jungle will be caught in the darkness of the night.

विज्ञापन

मौलेखाल(अल्मोड़ा)। बीते रविवार को सल्ट के तड़म ग्रामसभा के तोक बौरङा में ग्रामीण महिपाल सिंह को वन्य जीव ने अपना निवाला बना दिया। जिसके बाद वन विभाग के प्रति क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फ़ूट पड़ा। ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करने के लिए वन विभाग और प्रशासन ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया और हमलावर बाघ या तेंदुए को शूटआउट करने की मांग को भी मान लिया।
ग्रामसभा तड़म के आसपास वन विभाग ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। मौके पर तीन टीमों को मुस्तैद किया गया है। मंगलवार को तहसीलदार आबिद अली की ओर से पीड़ित परिवार के खाते में 6 लाख रुपये की धनराशि भी ट्रांसफर कर दी गई है। तड़म गांव के आसपास 32 तोकों के स्कूली बच्चों को वनकर्मियों की सुरक्षा में घर से स्कूल तक लाने ले जाने की व्यवस्था भी की गयी है। पिंजरे लगाने के साथ साथ कैमरा ट्रैप और ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। रेंजर गंगा शरण ने बताया कि सोमवार को चार पिंजरे लगाए गए थे। एक पिंजरा मंगलवार को भी लगाया गया है। कॉर्बेट से आयी शूटरों की टीम अंधेरा होने के बाद एक्टिव मोड मे रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी जीव को सीधा शूट नहीं किया जाएगा। रेंजर गंगा शरण ने बताया कि टीम बाघ या तेंदुए को पहले ट्रेंकुलाइज करेगी फिर उसका सैंपल के आधार पर चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। ग्रामीणों पर हमला करने वाले जीव की पुष्टि होने के बाद ही नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

चार लाख के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
पीड़ित परिवारों को बची हुई चार लाख की धनराशि के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले हमलों में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को लंबा समय गुजर जाने के बाद भी बची हुई मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। विभाग की ओर से दी जाने वाली छह लाख की राशि तुरंत दे दी जाती है मगर बची हुई चार लाख की धनराशि शासन स्तर से दी जाती है। शासन स्तर से कब तक पीड़ितों के खाते तक पहुंचेगी, या अभी कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पीड़ित परिवार को मुआवजे की छह लाख की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। बाकी बची हुई चार लाख की धनराशि शासन द्वारा दी जाएगी। - आबिद अली, तहसीलदार सल्ट
कोट

सभी तीन टीमों को प्रभावित क्षेत्र में अलर्ट मोड पर रखा गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। स्कूल के बच्चों को सुरक्षा प्रदान की गयी है। क्षेत्र में एक पिंजरा आज लगाया गया है कुल पांच पिंजरे अभी तक लगाये जा चुके हैं। बाकी और पिंजरों की व्यवस्था भी की जा रही है। - गंगा शरण, वन क्षेत्राधिकारी मोहान रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed