फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The khakis searched everywhere, but still their hands were empty

Nainital News: खाकी ने खाक छानी, फिर भी हाथ खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The khakis searched everywhere, but still their hands were empty

विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्थित पश्चिम खेड़ा में बंटाईदार खूबकरन मौर्य के 10 वर्षीय बेटे अमित मौर्य की हत्या के बाद उसका कटा सिर और दाहिना हाथ ढूंढने में पुलिस को चौथे दिन भी सफलता नहीं मिली है। सीओ नितिन लोहनी के साथ ही पुलिस टीमें बृहस्पतिवार को दिन भर जंगल और खेतों में छानबीन करती रहीं जिस गड्ढे में बच्चे का शव मिला था, उसके आसपास की जमीन को जेसीबी से दोबारा खुदवाया गया, लेकिन हाथ खाली ही रहे।

बृहस्पतिवार सुबह ही स्निफर डॉग को लेकर पुलिस टीम पश्चिमी खेड़ा पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की घर की फिर से तलाशी ली। घर में रखे कबाड़ जैसे सामान को बाहर निकलवाया। इसके बाद घर का कोना-कोना छान मारा। घर के पीछे स्थित गोठ (पशुशाला) का भी बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने यहां से नमूने लिए जिस कट्टे में लाश मिली थी, उसे सुंघाकर स्निफर डॉग को एक बार फिर दौड़ाया गया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


दोपहर बाद सीओ के नेतृत्व में टीम ने घर से सौ मीटर के दायरे में आने वाले निर्माणाधीन मकान को भी खंगाला। इसके बाद गौला नदी की ओर खेतों और पेड़ों के झुरमुट तक तलाशी अभियान चलाया गया। मुख्य सड़क से मकान तक आने वाले रास्ते पर पड़ने वाले खेतों की भी खाक छानी गई। देर शाम अभियान रोक दिया गया। पुलिस अब शुक्रवार को तलाश में जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

यह है मामला
बरेली निवासी खूबकरन परिवार के साथ गौलापार के पश्चिमी खेड़ा में रहते हैं। उनका बेटा अमित सोमवार को लापता हो गया था। मंगलवार को उसका सिर व हाथ कटा शव पड़ोसी के घर से कुछ दूरी पर गड्ढे से बरामद हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी सहित परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। 24 घंटे बीतने के बाद भी खुलासा नहीं होने से नाराज परिजनों और लोगों ने बुधवार को काठगोदाम में चार घंटे हंगामा किया। इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना पड़ा था। अमित का शव मोर्चरी में रखा है। सिर नहीं मिल पाने के कारण अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।


---
तीन सीओ के साथ ही छह थाना प्रभारी और एसओजी भी लगी
कटे सिर और हाथ की तलाश में एसएसपी ने तीन सीओ के साथ ही छह थाना प्रभारियों और एसओजी को लगाया है। पूरी टीम घर के साथ ही अन्य संभावित स्थानों की तलाशी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed