{"_id":"fc13c95be9999ef75e755dc845304c5e","slug":"the-instructions-of-illegal-digging-the-trench-in-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सड़क में खाई खोदने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सड़क में खाई खोदने के दिए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 06 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के गुलजारपुर में अवैध सड़क का मामला शासन के पास पहुंच गया है। अमर उजाला में 3 मई के संस्करण में प्रमुखता से छपे समाचार के बाद शासन-प्रशासन चेत गया है। वन संरक्षक (पश्चिम वृत्त) सुरेंद्र मेहरा ने मामले की जांच के लिए घटना स्थल का निरीक्षण किया और तत्काल अवैध सड़क बंद करने के लिए इसमें खाई खोदने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
तराई (पश्चिम वृत्त) वन प्रभाग के अंतर्गत गुलजारपुर के जंगल में एक दबंग ने अर्जुन नाला के पास बंजारी रोड (कोसी नदी के पास) से क्रशर तक करीब 600 मीटर लंबी अवैध सड़क बना ली है। इस सड़क से अवैध खनन हो रहा है। दबंग के सिर पर कथित तौर पर बड़े नेताओं का हाथ होने के चलते वन महकमा कुछ नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
इस सड़क के विरोध में गांव वाले खड़े हुए और अमर उजाला ने उनकी आवाज बुलंद की तो बिगड़ते माहौल और अवैध सड़क की खबर शासन-प्रशासन तक पहुंची और मूकदर्शक बने अफसर चेते। अब वन संरक्षक पश्चिम वृत्त सुरेंद्र मेहरा मंगलवार को स्वयं मामले की जांच के लिए दल-बल के साथ गुलजारपुर पहुंचे। उन्होंने मातहत अधिकारियों को अवैध सड़क बंद करने और वाहनों का आवागमन रोकने के लिए सड़क में खाई खोदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जंगल बचाने को बढ़ाई जाएगी फोर्स
रामनगर। ज्वाला वन में अवैध खनन करने वाले जंगल की जमीन को भी खोद रहे हैं। वे पत्थर निकालने के साथ यूकेलिप्टस, सागौन आदि के पेड़ काटकर ले जा रहे हैं। इस मामले को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। डीएफओ राहुल ने माना कि अवैध खनन से जंगल को खतरा उत्पन्न हुआ है। इसे रोकने के लिए फोर्स तैनात करने की बात कही है।