{"_id":"58fbb77f4f1c1bb3748b4c2b","slug":"the-injured-youth-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चले चाकू, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में चले चाकू, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू भी चले। चाकूबाजी होने से एक गुट के तीन लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार की देर शाम हनुमानगढ़ी निवासी अजीत गोस्वामी, सूरज और बम्बाघेर निवासी आशुतोष अपने ही मोहल्ले में खड़े थे कि तभी 8-10 युवक आए और देखते ही मारपीट चालू कर दी। अजीत और आशुतोष के पीठ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। सूरज को सिर के साथ अन्य जगह चोंटे आई हैं। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी, पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जबकि हमलावर अपनी स्कूटी घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन