फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The influx of the prophet ... The influx of the heart ...

नबी की आमद मरहबा... दिलदार की आमद मरहबा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
The influx of the prophet ... The influx of the heart ...
हल्द्वानी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जूलूस ए मोहम्मदी में शामिल लोग। अमर उजाला
हल्द्वानी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को बनभूलपुरा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग नात ओ मनकबत पढ़ते हुए चल रहे थे। इस दौरान नबी की आमद मरहबा दिलदार की आमद मरहबा की सदाएं गूंजती रहीं।
विज्ञापन

मुस्लिम एक्शन कमेटी की कयादत में जुलूस का आगाज़ सुबह नौ बजे लाइन नंबर 17 स्थित मुजाहिद चौक से किया गया। यहां से जुलूस नई बस्ती, इंदिरा नगर होते हुए लाइन नंबर 12 से गुजरकर चोरगलिया रोड पहुंचा। वहां से ताज चौराहा, लाइन नंबर एक, ईदगाह रोड, मीरा मार्ग, नया बाजार, रेलवे बाजार, किदवई नगर से गुजरकर वापस मुजाहिद चौक पहुंचा। जुलूस में शामिल रंग बिरंगे अरबी लिबास पहने युवा और सजे धजे बच्चे नात पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूस जिन रास्तों से गुजरा वहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मुजाहिद चौक पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अली अजहरी ने दुआ कराई। मुस्लिम एक्शन कमेटी के संयोजक हाजी इंतज़ार हुसैन ने पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौलाना हयातुल्ला खां, मुफ्ती जाबिर, मौलाना अकरम, मौलाना रईस, मौलाना सिब्तैन रज़ा, मौलाना कमर अशरफ, मौलाना सैय्यद इरफान रसूल, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मज़हर नईम नवाब, शोएब अहमद, ज़मीर अहमद, जरियाब सिद्दीकी, उवैस खान, हसनैन खतीबी, शराफत खान, दानिश इंतज़ार, अहरार बेग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से ज्यादा अंजुमनों ने की शिरकत
जुलूस में दावत ए इस्लामी वारसी कमेटी मदरसा इशातुल हक, टीटीएस तसव्वर ए मुस्तफा, गुलशने मुस्तफा, रज़ा मस्जिद, केजीएन कमेटी, शायाने मुस्तफा, फैजाने खतीब समेत 50 से ज्यादा अंजुमनों ने शिरकत किया।
नेता प्रतिपक्ष भी मुबारकबाद देने पहुंचीं
चोरगलिया रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में कांग्रेस नेता हाजी सुहेल अहमद सिद्दीकी ने कार्यक्रम आयोजन किया। यहां नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और सुमित हृदयेश भी पहुंचे। कार्यक्रम में अब्दुल मतीन सिद्दीकी, इकबाल भारती, हेमंत बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, सालिम सिद्दीकी, रिजवान हुसैन, हाजी इस्लामुद्दीन, जाकिर हुसैन, जमील अंसारी अब्दुल खालिक, जमील अंसारी, अब्दुल खालिक, अजीम अहमद, साबिर, तस्लीम अंसारी आदि मौजूद थे।
जुलूस के बाद चलाया सफाई अभियान
जुलूस के बाद युवाओं की टोली ने सफाई अभियान चलाया। इसका नेतृत्व बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस रज़ा ने किया। इस मौके पर पार्षद रईस अहमद वारसी गुड्डू, पार्षद जीशान परवेज, आरिश अली, तस्लीम खान, मिक्की अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, दिलशाद अंसारी, शोएब खान, रउफ मालिक, अब्दुल कादिर, अरमान मिकरानी, मोहम्मद यासीन, वकील अहमद, कामरान खान, अख्तर गफ्फारी आदि मौजूद थे।
काठगोदाम में भी निकाला गया जुलूस
हल्द्वानी। काठगोदाम में भी ईद मिलादुन नबी का जुलूस जोश खरोश से निकाला गया। इस दौरान नबी की शान में नाते पढ़ी गई। इस मौके पर , इमाम दरगाही मस्जिद सदर बासित खां, हाजी तसकीन अहमद, जाकिर खां, हाजी महफूज, हाजी रईस, इमामुद्दीन, मोहम्मद इदरीश, हाजी शहजादे, नसीम अहमद मौजूद थे। जुलूस का संचालन मोहम्मद कयूम, अनवर हुसैन, राजू आदि मौजूद थे।
आठ जुलाई 1978 को हुई थी जुलूस की शुरुआत
सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक निसार अहमद अंसारी ने बताया कि हल्द्वानी में जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत 8 जुलाई 1978 से हुई। तब अंजुमन रफायान ने इसका नेतृत्व किया था। 1980 से मुस्लिम एक्शन कमेटी ने इसकी कमान संभाली। उन्होंने अपनी किताब तारीखे 12 रबीउल अव्वल में इसका विस्तार से वर्णन किया है।

जुलूस में दिखा युवाओं का जोश
हल्द्वानी। ईद मिलादुन नबी के जुलूस में शामिल युवकों में काफी जोश दिखाई दिया। जुलूस में 20 घोड़ों पर किशोर और युवक आगे चल रहे थे। इसके बाद करीब 300 बाइकर्स धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहे थे। बीच में लोग पैदल लोग नबी की शान में नाते पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूस को देखने के लिए करीब चार घंटे तक बनभूलपुरा थम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed