फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The helmet was worn but the neck vein was cut from its lace

हेलमेट तो पहना था लेकिन इसके फीते से कट गई थी गले की नस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
The helmet was worn but the neck vein was cut from its lace
हल्द्वानी मोर्चरी में, लालकुंआ में एक्सीडेंट में मरे सिपाही चेतन गंगवार को श्रद्धांजलि देते एसए
हल्द्वानी। लालकुआं के उत्तरायणी मेले में ड्यूटी के बाद घर जा रहे पुलिस कांस्टेबल चेतन गंगवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क पर लगे बैरियर से टकरा गई। चेतन ने हालांकि हेलमेट पहना था। बाइक बैरियर से टकराने के बाद जब सड़क पर रपटी तो हेलमेट का फीता चेतन के गले में फंस गया और फीते से गले की नस कट गई।
विज्ञापन

मूल रूप से आवास विकास किच्छा निवासी चेतन गंगवार (26) पुत्र अयोध्या प्रसाद करीब 10 महीने से भीमताल थाने में तैनात था। इन दिनों उसकी ड्यूटी लालकुआं में आयोजित उत्तरायणी मेले में लगी थी। सोमवार रात को ड्यूटी करने के बाद चेतन अपनी बाइक से किच्छा लौट रहा था। लालकुआं से कुछ आगे सुभाष नगर बैरियर के पास उसकी बाइक सड़क पर लगे बैरियर से टकराकर रपट गई। गंभीर रूप से घायल चेतन को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, कोतवाल संजय कुमार, काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत, बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई भी पुलिस में, पिता भी पुलिस सेवा से हुए हैं रिटायर
चेतन गंगवार का घर कॉलोनी में झूलेलाल पार्क के पास है। चेतन के भाई पवन गंगवार भी नैनीताल पुलिस में हैं और पिता अयोध्या प्रसाद गंगवार भी पुलिस में रहे थे। अयोध्या प्रसाद का कुछ साल पहले निधन हो गया था। गंगवार परिवार के यह दोनों भाई एक ही मकान में रह रहे थे। मृतक सिपाही चेतन की एक बेटा और एक बेटी हैं। किच्छा कोतवाली पुलिस की ओर से कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने चेतन गंगवार को श्रद्धांजलि दी।

भीमताल थाने में दी गई श्रद्धांजलि
भीमताल (नैनीताल)। कांस्टेबल चेतन गंगवार की सोमवार को सड़क हादसे में मौत की खबर से भीमताल थाने में मातम छाया हुआ है। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी, एसआई प्रदीप कुमार, जोगा सिंह, अरविंद कुमार, आरएस रावत, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, कांस्टेबल धमेंद्र मेहता, बृजेश कुंवर, करिश्मा मेहता, श्वेता मेहता, लक्ष्मी, छाया आदि ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed