फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Governor reviewed the development and law and order situation in the Kumaon region.

Nainital News: राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल के विकास और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The Governor reviewed the development and law and order situation in the Kumaon region.

विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सोमवार को लोक भवन में कुमाऊं मंडल और नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक, पर्यटन और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। राज्यपाल ने दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा।
कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कैंची धाम बाईपास लगभग तैयार है। किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर भी अगले दो से तीन माह में शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भूमि नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी जिससे करीब 25 हजार लाभार्थियों के नाम दर्ज हुए है। उन्होंने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण में 12 हजार मामलों का निस्तारण कर शून्य लंबित स्थिति हासिल की गई है। राजस्व विवादों के समाधान के लिए गठित राजस्व प्रवर्तन समिति ने अब तक करीब 3,400 मामलों का निस्तारण किया है। जिले में मानकों के विपरीत चल रहे लगभग 300 होम स्टे संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। राज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी से जिले की कानून-व्यवस्था और पर्यटन सीजन के यातायात प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिकता से सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नयना देवी मंदिर में की पूजा, गुरुद्वारे में टेका मत्था

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सोमवार को मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। राज्यपाल ने बताया कि जब भी वे यहां आते हैं, आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है। इसके बाद राज्यपाल ने नैनीताल के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और अरदास की। गुरुद्वारा साहिब में उन्होंने प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल झील के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब अपनी सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए पहचान रखता है। उन्होंने इन दोनों पवित्र स्थलों को आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed