फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The goons in the car brutally beat up the youths, tore their clothes and looted their chains

Nainital News: कार सवार दबंगों ने युवकों को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़कर चेन लूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The goons in the car brutally beat up the youths, tore their clothes and looted their chains
हल्द्वानी। शहर में कानून व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। अराजक तत्व लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। रविवार रात कार सवार दबंगों ने कालाढूंगी रोड पर बाइक सवारों को घेरकर बेरहमी से पीटा। कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि एक युवक के गले से सोने की चेन लूट ली। इस मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलपड़ाव निवासी पंकज रावत और हेमंत शर्मा ने बताया कि रविवार रात वह किसी काम से कालाढूंगी रोड की तरफ गए थे। रात को घर वापस लौटते समय जेल रोड के पास उन्हें काली रंग की कार में सवार कुछ लोगों ने रोका और गाली गलौज करने लगे। 8-10 युवकों ने उन्हें बाइक से उतारा और लात-घूसे बरसाना शुरू कर दिया। उनके कपड़े फाड़ डाले। दोनों युवकों के सिर नाली और दुकान के शटर पर पटक दिया गया। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रात्रि ड्यूटी कर रहे टीपीनगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। घायलों को एसटीएच पहुंचाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए थे। युवकों ने हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। जिन युवकों पर हमला हुआ वह नशे की हालत में थे। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि कार सवार युवकों की पहचान की जा रही है। इस मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed