फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The girls said - Madam, the miscreants chase them and do obscene acts.

Nainital News: छात्राएं बोलीं- मैडम, मनचले पीछा कर अश्लील हरकतें करते हैं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
The girls said - Madam, the miscreants chase them and do obscene acts.
हल्द्वानी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को यहां स्कॉलर्स एकेडमिक होम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने शहर के असुरक्षित स्थानों की जानकारी दी। कहा, रौला कॉलोनी वाली रोड पर शाम के समय नशेड़ी अश्लील हरकतें और भद्दे कमेंट्स करते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में अपर निदेशक प्रशिक्षण ऋचा सिंह ने छात्राओं से असुरक्षित स्थानों की जानकारी ली। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि प्रेमपुर लोशज्ञानी चौराहे पर दुकानों के पास, ट्रांसपोर्ट नगर से उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी वाली रोड, वासुदेवपुरम आरटीओ रोड, छड़ायल सुयाल में रौला कॉलोनी वाली रोड, संगम विहार, पुराना धानमिल, आरटीओ रोड में जिम के पास, गैस गोदाम रोड में जीना भवन, मटर गली, आनंदा अकादमी के पास, समता आश्रम गली, एमबीपीजी कॉलेज के ऑटो स्टैंड से स्टेडियम रोड वाली रोड, फर्नीचर लाइन, आरके टेंट हाउस रोड, अग्रसेन भवन के पास आवाजाही के दौरान वह खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन

छड़ायल नयाबाद प्राइमरी स्कूल के मैदान में शाम के समय लड़के झुंड में नशा करते हैं और छोटे बच्चों पर भी नशा करने के लिए दबाव बनाते हैं। आनंदा एकेडमी से गोल मॉल रोड पर मनचले दोपहिया वाहनों से हमारा पीछा करते हैं। युवकों से बात न करने पर उन्हें परेशान होना पड़ता है। कार्यशाला में बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, तबस्सुम, एसआई ज्योति कोरंगा, यशोदा शाह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed