फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The girl was imprisoned for eight months, beaten and raped.

Nainital News: युवती को आठ महीने कैद रखा, पीटा और दुष्कर्म भी किया

Mon, 16 Feb 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 16 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The girl was imprisoned for eight months, beaten and raped.
प्रतीकात्मक।
भवाली (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने खैरना क्षेत्र से युवती का अपहरण करने वाले युवक को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



रविवार को युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का भी मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि खैरना क्षेत्र निवासी युवती के पिता ने तहरीर सौंपी थी। इसमें गरमपानी में नाई की दुकान में काम करने वाला सुहैल निवासी बिजनौर नेहटौर यूपी पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। कोतवाल मेहरा ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और युवती को सकुशल बरामद करने के लिए टीम गई थी। उन्होंने कहा शनिवार को आरोपी सुहैल को बिजनौर से गिरफ्तार किया। युवती को सकुशल बरामद किया है। युवती ने कहा कि सुहैल आठ महीने पहले शादी करने का झांसा देकर भगा ले गया। पर साथ जाने के बाद आरोपी मुकर गया। वहां मुझे कैद कर मारपीट करने के साथ घर नहीं आने दिया।
विज्ञापन



संदिग्ध लोगों को चिह्नित करें : विधायक
विधायक सरिता आर्या ने पुलिस से ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में संदिग्ध लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और युवती को सकुशल बरामद करने पर रविवार को भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। भाजना नेता भावना मेहरा ने बाहरी राज्यों से पहाड़ में आकर बेटियों को बरगलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग उठाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, प्रकाश आर्य, कंचन साह, शिवांशु जोशी, शुभम कुमार, आदित्य बोरा, आशुतोष चंदोला, आशीष सिंह, वैभव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed