{"_id":"5999f2594f1c1beb258b4889","slug":"the-garden-will-be-named-after-the-dead-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर वाटिका बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर वाटिका बनेगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर वाटिका बनेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के लिए प्रेरित करने के लिए नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर कॉलेज में पौधरोपण किया जाएगा। इनकी देखभाल कॉलेज के विद्यार्थी ही करेंगे।प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई, खेलकूद के साथ ही पर्यावरण के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके लिए पौधरोपण जरूरी है।
विज्ञापन
इसलिए तय किया है कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दिवंगत होने वाले विद्यार्थियों की याद में पौधे लगाए जाएंगे। महाविद्यालय की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएंगे। इसमें दिवंगत विद्यार्थी का नाम, विवरण लिखा जाएगा। महाविद्यालय में भी पेड़ लगने से वातावरण भी स्वस्थ बना रहेगा।
विज्ञापन
इसके लिए जहां पीजी ब्लॉक में वाटिका तैयार की जा रही है। फिलहाल कुछ माह पूर्व वर्ष 2015-16 में महाविद्यालय की छात्रा चैंपियन रह चुकी प्रियंका नेेगी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इसलिए सरस्वती मंदिर प्रांगण में उसकी याद में पौधा लगाकर इसका शुभारंभ कर दिया गया है। ।
विज्ञापन