फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The gang kidnapped teenager in ramnagar

अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप 

Sun, 09 Oct 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 09 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
The gang kidnapped teenager in ramnagar
एक औरत ने लगाई औरत की कीमत - फोटो : demo pic

रामनगर। 10 दिन पूर्व एक नाबालिग किशोरी के साथ दो बाइक सवार युवकों ने चाकू की नोंक पर उसका अपहरण कर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने धमकी भी दी।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी व उसके परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच  कर रही महिला दरोगा पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। न्याय दिलाने की मांग को लेकर पीड़िता महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के दरबार में पहुंची। उसने आयोग उपाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को पत्र सौंपकर कहा कि बीती 29 सितंबर को कुछ युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री का उस समय अपहरण कर लिया जब वह दवा लेने के लिए पीरूमदारा जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय वह, उसकी पत्नी और पुत्र काम पर गए हुए थे। शाम को जब वह लौटे तो घर में पुत्री के नहीं होने पर उन्होंने खोजबीन की। उसके नहीं मिलने पर शक के आधार पर पीरूमदारा चौकी में कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

जब दूसरे दिन उसकी पुत्री घर लौटी तो उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। इधर, कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि पीड़िता के धारा 164 के तहत जो बयान लिए गए हैं उसमें उसने दो लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दो युवक उसे हरीयावाला (काशीपुर) में एक कमरे में ले गए जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।


साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने पुलिस द्वारा मामले में ढिलाई बरतने को भी गंभीरता से लेते हुए कहा कि मामले में एसएसपी को भी अवगत कराने के साथ ही आयोग द्वारा भी लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed