{"_id":"6a3449710bdee7e7880f17f9","slug":"the-fortunes-of-50-families-scented-by-the-fragrance-of-wax-nainital-news-c-238-1-shld1023-127247-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मोम की खुशबू से महकी 50 परिवारों की तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मोम की खुशबू से महकी 50 परिवारों की तकदीर
Fri, 19 Jun 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्ला गेठिया गांव इन दिनों हस्तनिर्मित मोमबत्तियों की खुशबू से महक रहा है। यहां भिटौली स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा जरिया बन चुका है। समूह की अध्यक्ष रक्षिता बोरा के नेतृत्व में वर्तमान में करीब 50 महिलाएं रोजाना आकर्षक और ट्रेंडी कैंडल का निर्माण कर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। ये महिलाएं बाजार की मांग के अनुसार रंग-बिरंगी डिजाइनर कैंडल, खुशबूदार और फ्लोटिंग मोमबत्तियां तैयार करती हैं। समूह की सदस्य सोनू रावत वर्ष 2022 से इससे जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि इस मंच से उन्हें न सिर्फ आर्थिक संबल मिला है बल्कि अपने ही घर से काम करने की सुविधा भी मिली है। अब यह समूह मोमबत्तियों के अलावा हर्बल धूप, पहाड़ी अचार और स्क्वैश (शरबत) आदि उत्पाद भी बना रहा है।
विज्ञापन