फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The format of the homestay should be decided while maintaining the traditional hilly form.

Nainital News: पारंपरिक पहाड़ी स्वरूप को बनाए रखते हुए होमस्टे का स्वरूप हो तय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The format of the homestay should be decided while maintaining the traditional hilly form.
नैनीताल। होमस्टे निर्माण के दौरान प्राधिकरण के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, साथ ही पारंपरिक पहाड़ी स्वरूप को बनाए रखते हुए होमस्टे का स्वरूप तय किया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ललित मोहन रयाल ने यह बात कही। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम रयाल की अध्यक्षता में वीर चंद सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय घर आवास (होमस्टे) योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन किया गया। बैठक में बताया गया कि होमस्टे योजना के कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से समिति की ओर से सात आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार वीर चंद सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए जिसमें तीन आवेदनों को तथा गैर-वाहन मद में प्राप्त दो आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। वहां सहायक परियोजना अधिकारी चंदा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता, जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल, जिला विकास प्राधिकरण अधिकारी सुधांशु सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिश्नोई, एआरटीओ जितेंद्र सिगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed