फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The forest department team started the work of removing encroachment debris in Ramnagar

UK: कब्जामुक्त जमीन पर वन विभाग ने हटाया मलबा , पूरे क्षेत्र में शुरू होगा पौधारोपण का कार्य

Tue, 09 Dec 2025 01:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 01:57 PM IST
सार

रामनगर के पूछड़ी में सोमवार से वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण का मलबा उठाने का काम शुरू कर दिया। रविवार को प्रशासन, पुलिस व वन विभाग की टीम ने वन विभाग की 25 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
The forest department team started the work of removing encroachment debris in Ramnagar
रामनगर के पूछड़ी में ड्रोन से क्षेत्र का सर्वे करते वनकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के पूछड़ी में सोमवार से वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण का मलबा उठाने का काम शुरू कर दिया। रविवार को प्रशासन, पुलिस व वन विभाग की टीम ने वन विभाग की 25 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। मलबा हटने के बाद पूरे क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा।

विज्ञापन

 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज स्थित पूछड़ी क्षेत्र में एक दशक पूर्व वन विभाग की 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 170 परिवार अवैध रूप से बस गए थे। रविवार को प्रशासन, वन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रथम चरण में 52 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान वन विभाग की 25 हेक्टेयर भूमि कब्जेदारों से मुक्त कराई गई।

विज्ञापन


वन विभाग ने अतिक्रमण तोड़ने के दौरान एकत्र मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। मलबा हटाने के लिए 2 पोकलैंड, 8 जेसीबी, 10 डंपर लगाए गए हैं। मलबे को ट्रंचिंग ग्राउंड के पास स्थित वन विभाग की खाली जमीन पर फेंका जा रहा है। इस सप्ताह तक मलबा साफ करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद यहां पौधरोपण की तैयारी की जाएगी। राई पश्चिमी वन प्रभाग की एसडीओ किरन शाह ने बताया कि एक सप्ताह तक मलबा साफ करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद फेंसिंग आदि का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अतिक्रमण रोकने के लिए बनेगा वॉच टावर
पूछड़ी में वन विभाग की भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए यहां वॉच टावर बनाने की योजना है। मलबा हटने के बाद फेंसिंग, खंबे, पौधरोपण व वॉच टावर का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed