फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Forest Department apprehends four pangolin smugglers

वन विभाग ने पेंगोलिन के चार तस्करों को पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department apprehends four pangolin smugglers
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। वन विभाग की टीम खरीदार बनकर वन्यजीवों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य तस्कर टीम को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा के रेंजर विपिन डिमरी ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग पेंगोलिन की तस्करी कर रहे हैं। इस पर एक टीम बनाई गई। टीम तस्करों से पेंगोलिन के खरीददार बनकर मिली। जांच के दौरान पता चला कि गिरोह में छह लोग शामिल हैं जिसके चार लोगों से टीम पहले ही मिल चुकी थी।
विज्ञापन

रविवार को टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उनसे मालधन मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मिलने को कहा। वहां पहुंचने पर टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर निवासी अनिल उर्फ नीलू, मक्खन, गदरपुर निवासी कमलेश और विजय सिंह शामिल हैं। वन विभाग ने चारों तस्करों का मेडिकल कराया और उन्हें अभिरक्षा में रखा है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed