फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The first team started Mansarovar parikrama

पहले दल ने शुरू की मानसरोवर परिक्रमा

Wed, 24 Jun 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी/डीडीहाट।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी/डीडीहाट। Updated Wed, 24 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन

 कैलास मानसरोवर यात्रियों के पहले दल के सदस्यों ने मानसरोवर की परिक्रमा शुरू कर दी है। दूसरे दल के सदस्य नाभिढांग और तीसरे दल के सदस्य गाला पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


 बुधवार की सुबह छह बजे दूसरे दल के यात्री लिपुलेख दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। प्रथम दल के सदस्य तिब्बत के डेरापुक नामक स्थान पर हैं। इस दल की कैलास परिक्रमा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


यात्रा पर जा रहे तीसरे दल के सदस्यों ने आज सिर्खा से गाला पड़ाव तक का सफर पूरा किया। इधर, आईटीबीपी ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रेस्क्यू टीम और बीओपी में तैनात जवानों से अलर्ट रहने को कहा है और कैलास यात्रियों की हरसंभव मदद को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक (पर्यटन) डीके शर्मा ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रियों का चौथा जत्था दिल्ली से चलकर बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचेगा। दोपहर का भोजन टीआरसी काठगोदाम में होगा। यहां केएमवीएन के अधिकारी यात्रियों का स्वागत करेंगे।

 उन्होंने बताया कि चौथे दल में 11 महिलाओं समेत 56 यात्री हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी सुगंध राजाराम हैं। कैलास मानसरोवर यात्रा बीच में ही छोड़कर लौटी पहले दल की यात्री कविता अरोरा मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वह सोमवार को टीआरसी काठगोदाम में ठहरी थीं।


वापस लौट रही दूसरे दल की यात्री कृष्णा पांडे आज धारचूला में हैं। बुधवार को आदि कैलास की यात्रा पूरी कर लौट रही यात्रियों के साथ दिल्ली से लिए जाएंगी। उधर, डीडीहाट में आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि सभी दलों में यात्री सुरक्षित हैं।

 बारिश के समय यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचे इसका ध्यान दिया जा रहा है। खतरनाक स्थानों पर रेस्क्यू टीम के जवान तैनात हैं।
फोटो 23 पीटीएच 11 पी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed