फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The first-level check of BUs, CUs, and VVPATs will begin tomorrow at the warehouse.

Nainital News: कल से होगी वेयर हाउस में बीयू, सीयू और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Thu, 22 Oct 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 22 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The first-level check of BUs, CUs, and VVPATs will begin tomorrow at the warehouse.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा चुनाव को देखते हुए ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। बताया गया कि जिले में 1541 बैलेट यूनिट (बीयू) 2716 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 2224 वीवी पैट की प्रथम स्तरीय जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग-एफएलसी) 23 अक्तूबर से शुरू होगी।

उप जिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि प्रथम स्तरीय जांच के लिए बुधवार को राजनीतिक दलों के समक्ष वेयरहाउस हॉल को खोला गया। वहां एफएलसी टीमों के बैठने की व्यवस्था, सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां होनी है। बताया कि एफएलसी की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम के माध्यम से होगी। प्रत्येक ईवीएम की कार्यक्षमता जांची जाएगी। खराब मशीन को तत्काल हटाया जाएगा। इस प्रक्रिया में 10 से 12 दिन का समय लगेगा। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, बसपा,आदि के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed